भाजपा की बैठक में 23 अगस्त को रांची जाने का किया गया आह्वान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Aug 2024 11:47 PM
सरकार राज्य की जनता से झूठे वादा कर प्राप्त की सत्ता
आरीजोर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडे ने की. उन्होंने बैठक में कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी 23 अगस्त को रांची में मुख्यमंत्री आवास के विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे. हेमंत सरकार झूठा वादा कर सत्ता में आयी है. पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का झूठा वादा, बेरोजगार युवाओं को छह हजार रुपये प्रत्येक महीने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा एवं अन्य कई वादे को पूरा नहीं किया गया है. सरकार राज्य की जनता से झूठे वादा कर सत्ता प्राप्त की है. इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना आवश्यक है. बैठक में सर्व समिति से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मंडल, युवा मोर्चा के महामंत्री सनातन रुज एवं चुनाराम बेसरा को बनाया गया. बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि अनीता सोरेन द्वारा सभा का समापन कराया गया. मौके पर दिलीप टुडू, ओमकार साह, रोदन राय, शिवाकांत मंडल, जितेंद्र हेमलाल सोरेन, मनोज ठाकुर, राजेश गुप्ता, विक्रम गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, मुकेश साह, जागेश्वर माल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










