छोटा बोआरीजोर गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चालक की पहचान बरहेट पचकटिया के कमल किशोर भगत के रूप में की गयी

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना अंतर्गत श्रीपुर ललमटिया मुख्य मार्ग के छोटा बोआरीजोर गांव के पास मोटरसाइकिल के धक्के से दिवाकर कुमार गुप्ता (37 वर्ष) की मौत हो गयी है. थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि मृतक अपने घर छोटा बोआरीजोर में सड़क पर पैदल देर शाम चल रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल ने युवक को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे सड़क पर गिर गया. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक की पहचान बरहेट पचकटिया के कमल किशोर भगत के रूप में की गयी है. चालक भी गंभीर रूप से घायल है. उनका इलाज चल रहा है. सड़क दुर्घटना को लेकर कांड संख्या 22/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एवं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola