आसमान से गिरी बिजली से मवेशी की मौत
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 13 Jul 2025 11:41 PM
पशुपालक को 70 हजार का नुकसान
रूपियामा पंचायत के कतरा गांव में रविवार दोपहर को अचानक आए तेज मेघगर्जन के साथ गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी. मृत मवेशी गांव के निवासी प्रमोद यादव का बताया गया है. जानकारी के अनुसार, मवेशी घर के बाहर बंधा हुआ था कि तभी आसमानी बिजली गिरी और मवेशी तुरंत घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पशुपालक प्रमोद यादव ने बताया कि उनकी यह गाय उच्च दुधारू नस्ल की थी, जिसे हाल ही में भागलपुर से खरीदा गया था. इस घटना से उन्हें लगभग 70 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. प्रमोद यादव ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है, ताकि वह हुए नुकसान की भरपाई कर सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










