तरुण जयसवाल ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हासिल किया चौथा स्थान

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 11:51 PM

विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित एनपीसी वर्ल्डवाइड इंडिया चैंपियनशिप में दिखाया दम

विज्ञापन

महागामा के होनहार युवा तरुण जयसवाल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर एनपीसी वर्ल्डवाइड इंडिया बॉडी बिल्डिंग और फिजिक चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस बॉडी बिल्डिंग ओपन मिडलवेट कैटेगरी में चौथा स्थान प्राप्त किया है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन एनपीसी इंडिया और आईएफबीबी प्रो लीग के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में किया गया था, जिसमें देशभर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. तरुण को बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया गया. दिल्ली से लौटने पर महागामा में डॉ. कुलदीप की अगुआई में तरुण का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया. इस मौके पर केक काटकर उनके सम्मान में खुशी मनायी गयी. तरुण जयसवाल ने इस सफलता को वर्षों की कठिन मेहनत, संतुलित आहार और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और जिले का नाम रोशन करना है. तरुण की इस उपलब्धि ने गोड्डा व महागामा के युवाओं में नयी ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है. स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और खेलप्रेमियों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं. लोगों का कहना है कि तरुण ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों के युवा भी बड़े मंचों पर पहचान बना सकते हैं, बशर्ते उनके पास इच्छाशक्ति और मेहनत का जज्बा हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola