कसामू गांव में संगीता मालतो बनीं आंगनबाड़ी सेविका

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बड़ा चूड़ी गांव में पढ़ी-लिखी महिला नहीं रहने के कारण नहीं हो सका चयन

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के बड़ा बोआरीजोर पंचायत के बड़ा चूड़ी एवं कसामू गांव में पूर्व निर्धारित तिथि के आधार पर आंगनबाड़ी सेविका के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया. अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह एवं मुखिया मंजू देवी की उपस्थिति में ग्राम सभा संपन्न करायी गयी. बड़ा चूड़ी गांव में पढ़ी-लिखी एक भी महिला के नहीं रहने के कारण सेविका का चयन नहीं हो सका और कसामू गांव में सर्वसम्मति से संगीता मालतो को सेविका के रूप में चयन किया गया. मंगलवार को पंचायत के मुचरा दलदली गांव में सेविका चयन को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था. इस दौरान बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह को ग्रामीणों ने दो घंटे घेर कर रखा. ग्रामीणों ने कहा कि बीडीओ द्वारा एक ही परिवार के दो व्यक्तियों का चयन किया गया है. यह नियम के विरुद्ध है. बीडीओ ने बताया कि दलदली गांव में ज्यादा पढ़ी-लिखी होने के कारण सेविका पद पर चयन किया गया था. बिल्कुल न्याय संगत चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola