गोड्डा-पोड़ैयाहाट रेलखंड पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत  

Updated:
विज्ञापन
godda news

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Godda News: गोड्डा-पोड़ैयाहाट रेलखंड के नवडीहा गांव के पास देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस शव की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट से रवि ठाकुर की रिपोर्ट 

Godda News: गोड्डा-पोड़ैयाहाट रेलखंड पर नवडीहा गांव के पास शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है.  

पटरी पर बिखरे मिले शव के टुकड़े  

स्थानीय लोगों के अनुसार रात में तेज आवाज के साथ ट्रेन गुजरने के बाद पटरी के आसपास कुछ पड़ा देखा गया. सुबह जब ग्रामीण ट्रैक के पास पहुंचे तो दृश्य देखकर दहल गए. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हालत में था और शरीर के अंग अलग-अलग बिखरे हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति किसी मालगाड़ी या पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। रात का समय होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई. 

सूचना पर पहुंची रेल पुलिस और स्थानीय थाना  

घटना की जानकारी मिलते ही रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पोड़ैयाहाट थाना पुलिस को भी सूचना दी गई. पोड़ैयाहाट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी. मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है. शरीर पर कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला, जिससे शिनाख्त में परेशानी हो रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव  

रेल पुलिस और पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत होना प्रतीत हो रहा है.

हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस  

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह हादसा है, आत्महत्या है या किसी साजिश के तहत शव को ट्रैक पर फेंका गया, पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है. आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके. रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्रामीणों में दहशत  

घटना के बाद से नवडीहा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि इस रेलखंड पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola