साकेतपुरी मुहल्ले में कोबरा सांप का आतंक, लोगों की नींद हराम
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 13 Jul 2025 11:42 PM
तीन-चार घरों में मिले विषैले सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गोड्डा शहर के साकेतपुरी मुहल्ले में कोबरा सांप मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. पिछले कुछ दिनों में मुहल्ले के तीन से चार घरों में खतरनाक और विषैला कोबरा सांप देखा गया है, जिससे स्थानीय लोग बेहद भयभीत हैं. सांप मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा. बावजूद इसके, सांपों के लगातार दिखाई देने से लोगों में चिंता और डर व्याप्त है. मालूम हो कि कोबरा एक अत्यंत विषैला सांप है और इसी कारण सर्पदंश से इस क्षेत्र में तीन-चार लोगों की मौत भी हो चुकी है. इस वजह से स्थानीय लोग विशेष सतर्कता बरत रहे हैं. वे घरों में संभलकर चलने के साथ-साथ अपने आस-पास सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय कर रहे हैं. वन विभाग ने भी लोगों से अनुरोध किया है कि सांप दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें और सांपों से दूरी बनाये रखें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










