पीएम आवास से वंचित लोगों को मिलेगा आशियाना, होगा सर्वे

Updated at : 05 Mar 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास से वंचित लोगों को मिलेगा आशियाना, होगा सर्वे

पीएम आवास से वंचित लोगों को मिलेगा आशियाना, होगा सर्वे

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट प्रधानमंत्री आवास योजना से कई जरूरतमंद लोग अब भी इससे वंचित रह गये हैं. इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने “आवास प्लस ” के तहत एक बार फिर से सर्वेक्षण शुरू किया है. पोड़ैयाहाट प्रखंड की सभी 31 पंचायतों में यह सर्वेक्षण तेज़ी से किया जा रहा है. बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने रोजगार सेवक और पंचायत सेवक को निर्देश दिया है कि वे इस कार्य में गति लाएं और इसे समय पर पूरा करें. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सरकार पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए ₹1.20 लाख की सहायता राशि प्रदान करती है, जो तीन आसान किस्तों में दी जाती है. सर्वेक्षण के दौरान रोजगार सेवक और पंचायत सेवक घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों की पहचान करेंगे. इसके बाद, इन परिवारों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल किए जाएंगे और उन्हें मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपना नाम पीएमएवाई की सूची में जांचना होगा. इसके लिए वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किए जा रहे इस सर्वेक्षण कार्य के माध्यम से सरकार जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सहायता प्रदान करने और उन्हें एक सुरक्षित एवं स्थायी आश्रय उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है. क्या कहते हैं बीडीओ सर्वे का काम 31 मार्च तक चलेगा. सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. रोजगार सेवक व पंचायत सेवक घर घर जाकर सर्वे करेंगे. फुलेश्वर मुर्मू, बीडीओ पोड़ैयाहाट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola