पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Updated at : 30 Jan 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, बैंक, आत्मा से पदाधिकारी एवं कर्मियों की अनुपस्थिति रही

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख अवधेश साह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पथरगामा बीडीओ नितेश गौतम, सीओ कोकिला कुमारी समेत पंचायत समिति सदस्य व कर्मी मौजूद थे. बैठक में सर्वप्रथम पिछले पंचायत समिति की बैठक की समीक्षा की गयी. इसके बाद कुछ नये प्रस्ताव लिये गये. सदस्यों द्वारा प्रखंड में संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी. इसके साथ ही पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आवास प्लस, जाति, निवास प्रमाण पत्र, चापाकल मरम्मत, ऑनलाइन रसीद काटने, जनवितरण दुकान से राशन का वितरण समेत एसएचजी से संबंधित जानकारी मांगी गयी. पंचायत में लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने पर चर्चा की गयी. बताया गया कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, बैंक, आत्मा से पदाधिकारी एवं कर्मियों की अनुपस्थिति रही. इस मौके पर उप प्रमुख गायत्री देवी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिहर प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय जयसवाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अनुज कुमार झा, राजस्व उपनिरीक्षक अजय हांसदा के अलावा पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola