घटवाल जाति को सरकारी जाति सूची में शामिल करने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
घटवाल जाति को सरकारी जाति सूची में शामिल करने की उठी मांग

गोड्डा में आदिम जनजाति समूह संघर्ष मोर्चा की बैठक

विज्ञापन

गोड्डा में अखिल भारतीय आदिम जनजाति समूह संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता पप्पू राय ने की. बैठक में संथाल परगना समन्वय समिति में गोड्डा जिला कमेटी का गठन किया गया. बैठक में मुख्य चर्चा का विषय घटवाल खतियानी जाति को सरकारी जाति सूची में शामिल कराना और 2026 में घटवाल जाति की जनगणना कराना था. उपस्थित लोगों ने चेतावनी दिया कि यदि घटवाल जाति को सूचीबद्ध नहीं किया गया तो संथाल परगना के सभी प्रखंडों में आंदोलन किया जाएगा. जिला कमेटी के मनोनित किये गये पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष पप्पू राय उर्फ दशरथ राय, उपाध्यक्ष जयकांत राय और कैलाश राय, सचिव दशरथ सिंह, कोषाध्यक्ष रामजीत राय, संगठन मंत्री जयदेव सिंह, विमल राय, नीलकंठ राय, लाल बहादुर, युवा जिला अध्यक्ष सरवन राय, प्रेम राय, धर्मदास राय, छतीश राय, विकास राय, अजीत राय प्रमुख हैं. बैठक में शामिल सदस्यों ने घटवाल जाति की जनगणना को सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola