संवेदकों ने कार्य में आ रही समस्याओं और गलत टेंडर प्रक्रिया पर जतायी चिंता

Updated:
विज्ञापन
संवेदकों ने कार्य में आ रही समस्याओं और गलत टेंडर प्रक्रिया पर जतायी चिंता

राजमहल कोल परियोजना में संवेदक संघ की बैठक

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय स्थित मैदान में परियोजना के संवेदक संघ की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सज्जाद अंसारी ने की. बैठक में उपस्थित संवेदकों ने कार्य में आ रही समस्याओं और परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के टेंडर में चतुर्थ पार्टी द्वारा हस्तक्षेप किया जाना गलत है और संघ इसे रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी. अध्यक्ष सज्जाद अंसारी ने कहा कि संघ को मजबूत करने से संवेदकों की समस्याओं का समाधान करना आसान होगा. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि संघ को मजबूत बनाने में सहयोग करें और किसी संवेदक पर समस्या आने पर मिलकर उसका समाधान किया जाएगा. बैठक में प्रभु पंडित, निसार अहमद, दुर्गा ब्रह्म, जाकिर अंसारी, शिवनारायण महतो, अनिल महतो, यासीन अंसारी, मुजीबर रहमान सहित अन्य संवेदक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola