ठाकुरगंगटी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

महिलाओं का सम्मान करना थाना क्षेत्र के चालकों को सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा
ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिना हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य कागजात के बिना बख्शा नहीं जाएगा. वहीं टेंपो चालक को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी महिलाओं को आगे ड्राइवर सीट के बगल बैठने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. महिलाओं के साथ बदतमीजी बर्दाश्त से बाहर होगी. इसलिए महिलाओं का सम्मान करना थाना क्षेत्र के चालकों को सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा. कई वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र की पहले प्राथमिकता होगी कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना की थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटनाएं नहीं हो. थाना क्षेत्र में सरकार द्वारा निर्देशित कानून का पालन करना अनिवार्य होगा. मौके पर एएसआइ घनश्याम राय, कामेश्वर उरांव के साथ पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




