किसानों की मांगों को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 21 May 2026 11:16 PM

विज्ञापन

हेमंत सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं : लक्ष्मी

विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम व भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार गुरुवार को पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय परिसर के समक्ष भाजपाइयों ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी की ओर से हेमंत सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी और धोखा देने का आरोप लगाया गया. धरना प्रदर्शन में भाजपा की गोड्डा जिला अध्यक्षा लक्ष्मी चक्रवर्ती, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, संजीव टेकरीवाल, प्रखंड अध्यक्ष मुनिलाल भगत, सोनू सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र महतो समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को समय पर बीज, खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने में विफल रही है. भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने अब तक उचित मुआवजा नहीं दिया. कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. धरना के दौरान भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन पथरगामा बीडीओ को सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में किसानों के लिए कई मांगें शामिल है. जिनमें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, धान की बकाया राशि का भुगतान, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को पुनः चालू करने और किसानों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने आदि मांगें शामिल है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola