महागामा में नये एसडीपीओ वरुण रजक ने संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन
महागामा में नये एसडीपीओ वरुण रजक ने संभाला पदभार

-पूर्व एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बुके देकर किया स्वागत

विज्ञापन

महागामा के आठवें एसडीपीओ के रूप में वरुण रजक ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर महागामा अनुमंडल के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी नव पदस्थापित एसडीपीओ का स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद नये एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि महागामा अनुमंडल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. वरुण रजक ने आम लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बिना किसी भय और संकोच के अपनी समस्याएं उनके समक्ष रख सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करेगा.

सख्त कार्रवाई और बेहतर समन्वय पर बल

नये एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति बनी रहे. साथ ही उन्होंने जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना अपनी प्राथमिकता में शामिल बताया. उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola