महागामा में नहर किनारे नहीं बनी सड़क, लोगों का आवागमन मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
महागामा में नहर किनारे नहीं बनी सड़क, लोगों का आवागमन मुश्किल

सड़क की बदहाल स्थिति से रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के केंचुआ नहर किनारे सड़क निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की जर्जर स्थिति से आसपास के करीब दो हजार लोगों की दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर किनारे से होकर गैस गोदाम, निजी विद्यालय और शीतला माता मंदिर तक प्रतिदिन सैकड़ों लोग जाते हैं. सड़क कच्ची और खराब होने के कारण पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों ही मुश्किल हो गया है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. जगह-जगह कीचड़ भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं. इस कठिनाई का सबसे अधिक सामना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं करते हैं.

स्थानीय लोगों ने की नगर पंचायत से तत्काल कार्यवाही की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की अपील की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके. उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो बरसात में समस्या और गंभीर हो जाएगी. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जतायी कि चुनाव के बाद सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola