किसानों की समस्याओं और सरकारी लापरवाही के खिलाफ की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं और सरकारी लापरवाही के खिलाफ की नारेबाजी

धरना प्रदर्शन में 11 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड भाजपा इकाई के द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. धरने में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिमोन मरांडी उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी बिमंत साह द्वारा किया गया. धरने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिमोन मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर अंचल कार्यालय तक दलाली का अड्डा बना हुआ है. बिना पैसे दिए कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती. गरीब आदिवासी जनता सरकारी योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही.

जनता को सुनने वाला कोई नहीं : देवेंद्र सिंह

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने भी सरकार पर कड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि जनता का सुनने वाला सरकार में कोई नहीं है. हर जगह लूट-खसोट मची हुई है. सरकारी योजनाओं में भी बिना कमीशन के कोई कार्य नहीं हो रहा है. प्रखंड के अधिकारी योजना में कमीशनखोरी में पूरी तरह लिप्त हैं. उन्होंने बताया कि मनरेगा, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना सहित सभी योजनाओं में दलाल सक्रिय हैं. धरने के दौरान वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह, संयोजक डब्लू भगत, महामंत्री संतोष भगत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील टुडू, आशीष यादव, राजीव भगत, सजीव पंडित, विकास मोदी, अशोक दे, इंद्रदेव सिंह, मिथिलेश झा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola