गोड्डा में मानसून से पहले मौसम हुआ अस्थिर, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में मानसून से पहले मौसम हुआ अस्थिर, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

गोड्डा समेत पूरे संताल परगना में अगले चार दिनों तक बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन

गोड्डा समेत पूरे संताल परगना में मानसून के आगमन से पहले मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप ने लोगों को हलकान कर रखा है. हल्की बारिश के बाद तेज धूप से उमस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी. केवीके गोड्डा के मौसम विशेषज्ञ रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि मानसून से पहले मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. एक चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है. बंगाल की खाड़ी से एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण क्रॉस कर रहा है. क्षेत्र से एक पश्चिमी विक्षोभ की ट्रफ लाइन गुजर रही है. झारखंड और छत्तीसगढ़ से एक और ट्रफ लाइन सक्रिय है. इन सभी प्रणालियों के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव और उमस बढ़ने की स्थिति बनी हुई है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, रात का तापमान भी गर्म रहेगा और 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने गोड्डा सहित संताल परगना क्षेत्र के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट एक साथ जारी किया है. इस दौरान हवाओं की गति 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola