बॉयज में फुटबॉल क्लब व बालिका में इलेवन डायनामाइट का कब्जा

Updated at : 15 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
बॉयज में फुटबॉल क्लब व बालिका में इलेवन डायनामाइट का कब्जा

मेहरमा में अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड के पटेल स्टेडियम शंंकरपुर में जवाहर बल्लभ भाई पटेल फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता के समापन में महिला व पुरुष टीम के बीच विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया. अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल कुल 16 टीमों के बीच जोरदार प्रर्दशन के बाद विजेता महिला व पुरुष टीम को पुरस्कार दिया गया. महिला का मुकाबला आठ टीमों के बीच हुआ, जबकि पुरुष टीम ने 14 टीमों को पराजित कर फुटबॉल क्लब भरतटोला व आदिवासी फुटबॉल क्लब झल्लाटोला फाइनल में प्रवेश पाया. बालिका की टीम डायनामाइट फुटबॉल क्लब (साहिबगंज) व बिहार के मुंगेर महिला इलेवन फुटबॉल क्लब फाइनल मैच में प्रवेश किया. 20-20 मिनट के खेल में दोनों टीम बराबरी पर रही. निर्णायक ने स्थिति को देखकर पांच-पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया. फुटबॉल क्लब भरतटोला ने एक गोल दागकर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया. बालिका टीम में साहिबगंज की टीम ने टॉस जीत खेल आरंभ किया. इस टीम को भी 20 के अलावा अतिरिक्त पांच मिनट का समय देकर खेल कराये जाने पर पेनल्टी शूट पर साहिबगंज की टीम तीन के मुकाबले दो गोल से विजयी हुई. दर्शक दोनों ही टीमों का काफी मनोबल बढ़ा रहे थे. मध्यांतर के बाद डायनामाइट साहिबगंज की टीम ने मुंगेर की टीम को एक गोल से पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया. मुख्य अतिथि डॉ अश्विनी मल्होत्रा (पदेन अध्यक्ष:, बीडीओ अभिनव कुमार समारोह की अध्यक्षता कर रहे महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, संरक्षक डॉ शशांक रंजन, सह संरक्षक सुड्डू साईं, राहुल रंजन उर्फ आलोक, विशिष्ट अतिथि कहलगांव के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, जिप सदस्य ज्योति कुमारी, समाजसेवी अरुण कुमार राम, मुखिया कविता देवी, पंसस प्रियंका कुमारी, उपमुखिया कुमारी खुशबू ने पुरुष टीम के विजेता टीम को 31 हजार नकद ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 21 हजार नकद ट्रॉफी के साथ व बालिका टीम के विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा 8100 नकद के साथ ट्रॉफी व खस्सी, उपविजेता टीम को 5100 नकद के साथ ट्रॉफी व खस्सी दिया गया. पुरुष को सभी पारितोषिक डॉ शशांक रंजन व पत्नी डॉ गायत्री भट्टाचार्य रंजन की ओर से दिया गया. बताते चलें कि डॉक्टर दंपती ब्रिटेन में रहते हैं और खेल को लेकर गोड्डा आये हैं. बालिका टीम को सभी पारितोषिक बिहार के बरैनी गांव के रहने वाले राहुल रंजन के हाथों दिया गया. निर्णायक के रूप में विवेक कुमार विक्की व कृष्णा कुमार रहे. दर्शकों व खिलाड़ियों को सम्मानित करने में अध्यक्ष ज्योतिष प्रसाद राणा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा व सचिव ज्ञानरंजन उपसचिव कृष्ण कुमार शामिल थे. ………………….

बॉक्स में

कैथिया गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 17 एवं 18 फरवरी को

सिदो-कान्हू युवा क्लब कैथिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी को एरो पार्क स्टेडियम कैथिया में किया जा रहा है. क्लब के अध्यक्ष मो जावेद आलम, सचिव मो मकबूल ने संयुक्त रूप से जानकारी जानकारी दिया कि दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार के 16 टीमें भाग ले रही हैं. विजेता टीम को 25 हजार नकद राशि के साथ कप व उपविजेता टीम को 20 हजार नकद राशि व कप तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पांच हजार रुपये का नकद राशि और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को चार हजार नकद राशि दी जायेगी. मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उदघाटन प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य मो एहतेशामुल हक व समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री संजय प्रसाद यादव रहेंगे. मालूम हो कि एरो पार्क स्टेडियम कैथिया में कई दशक से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है. कार्यक्रम की तैयारी क्लब के सदस्यों द्वारा जोरशोर से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola