भीषण गर्मी व हीटवेव से राहत के लिए जिले भर में प्याऊ की व्यवस्था शुरू
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 24 May 2026 11:39 PM
सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश
गोड्डा जिले में लगातार बढ़ती गर्मी एवं हीटवेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीसी लोकेश मिश्रा के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों, अंचल कार्यालयों, पंचायत भवनों एवं पुलिस थानों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था शुरू की गयी. इसका उद्देश्य आमजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराकर भीषण गर्मी से राहत प्रदान करना है. नगर परिषद गोड्डा, नगर पंचायत महागामा सहित विभिन्न चौक-चौराहों, बस स्टैंड, सरकारी कार्यालय परिसरों, पंचायत भवनों एवं थाना क्षेत्रों में अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है, ताकि आम लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल संकट का सामना न करना पड़े. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी स्थानों पर पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाये तथा पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. साथ ही खराब चापाकलों एवं जलमीनारों की त्वरित मरम्मत कराने तथा आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गये हैं. डीसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें, ताकि गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










