देवघर से गोड्डा के बीच चल रही मेमू ट्रेन का परिचालन बंद

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मालदा डिविजन के जनसंपर्क विभाग की ओर से से दी गयी जानकारी

विज्ञापन

देवघर से गोड्डा के बीच चलाये जा रहे देवघर-गोड्डा-देवघर मेमू ट्रेन का परिचालन 14 मई से कैंसिल कर दिया गया है. यह ट्रेन अब नहीं चलेगी. मालदा डिविजन के जनसंपर्क विभाग की ओर से इस बाबत जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया कि है कि इस ट्रेन का परिचालन 14 मई से नहीं होगा. मालूम हो कि नौ अप्रैल से गोड्डा सांसद की पहल पर मालदा व आसनसोल डिविजन द्वारा देवघर-गोड्डा-देवघर सहित दुमका व भागलपुर की ओर मेमू ट्रेन चलाये जाने की अनुमति प्रदान की गयी थी. हालांकि इससे गोड्डा सहित दुमका जिले के लोगो को बहुत राहत मिली थी. दिन में ही देवघर के लिए मेमू ट्रेन मिल गयी थी. मालूम हो कि गोड्डा से देवघर के लिये एक भी सीधी ट्रेन का परिचालन नहीं हो रहा था. बीच में चालू होने से जिलेवासियों ने इसका स्वागत किया था. बंद करने से जिले के लोगो को थोडी निराशा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola