अवैध कोयला भंडारण को लेकर थाना में मामला दर्ज

Updated at : 29 Jan 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध कोयला भंडारण को लेकर थाना में मामला दर्ज

अवैध कोयला को जब्त कर लाया गया थाना

विज्ञापन

अवैध कोयला भंडारण को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना कस्तूरी गांव के हरिजन टोला का है. इस संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू व थाना प्रभारी विनय कुमार ने छापेमारी अभियान चलाकर कस्तूरी गांव के बाहर ईंट भट्ठा का एक पिकअप कोयला भंडारी पाया गया. इस दौरान जब आम लोगों से पूछे जाने पर गांव वासियों ने बताया कि यह कोयला गांव के महावीर मंडल का है. इसके बाद थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी ने जब महावीर मंडल के यहां पहुंचे तो पता चला कि कोयला का कोई वैद्य कागजात नहीं है. इसके बाद अवैध कोयला को जब्त कर थाना लाया गया. इस बात की जानकारी खनन विभाग पदाधिकारी को दी. विभाग के खनन निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर कस्तूरी गांव निवासी महावीर मंडल पर मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 13/25 के तहत सुसंगत धारा का अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत से पूरे जिले में ईट का ही अवैध कारोबार नहीं बल्कि कोयले का भी अवैध कारोबार फल फूल रहा है. इन दिनों सरकारी जमीन पर ईट भट्टा लगाने का कारोबार परवान चढ़ा हुआ है. आम लोगों में आक्रोश है कि सरकारी जमीन पर प्रकृति से खिलवाड़ किया जा रहा है. इससे आसपास के गांव में मवेशी चराने व अन्य सार्वजनिक कार्य के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि ईंट के भट्टा में अवैध कोयला का उपयोग किया जा रहा है. सवाल यह है कि प्रखंड एवं जिला में प्रशासन के रहने के बावजूद भी कोयला किस कारण ईट भट्ठा तक पहुंच पाते हैं. अंचल प्रशासन की ओर से कार्रवाई के बाद ईंट भट्ठा संचालक में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola