गोड्डा का हारून फिर बना चैंपियन, यूपी के पहलवान अमित को दी पटखनी

लगातार तीन सालों से बाहर के पहलवानों को पटखनी दे रहा है हारून
गणतंत्र दिवस पर झारखंड-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र चखमजा गांव में दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया. कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गोड्डा के हारून ने यूपी के पहलवान अमित कुमार को पटखनी दे दी. दोनों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा. काफी देर तक उठापटक होती रही. हजारों लोगों ने कुश्ती के करतब को देखा. कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए वहां हजारों लोगों की भीड पहले से ही जुट रही थी. पहलवानी का मुकाबला खुले में कराया गया था. कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष इकराम आलम और पूर्व मुखिया मुस्तकीम आलम ने पुरस्कार वितरण किया. कुश्ती दंगल में यूपी, बिहार, बंगाल, बनारस, झारखंड समेत अन्य राज्यों के करीब दो दर्जन पहलवान शामिल हुए. कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया. साथ ही एक-दूसरे को पटखनी दी. कुश्ती दंगल को देखने आसपास के दर्जनों गांवों के लोग अखाड़ा के चारों तरफ बैठकर कुश्ती का आनंद उठा रहे थे. साथ ही तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला अफजायीं कर रहे थे. इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गोडडा जिला के हारून पहलवान को 12 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले अमित कुमार को 8 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया. जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले बनारस के सनी कुमार को 4 हजार रुपए एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर सत्तर आलम, मुर्शीद आलम, कलीम आलम, फैयाज आलम, शरीफ आलम समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




