पूजा स्थल व विसर्जन के दौरान डीजे पर रहेगा पूरी तरह से प्रतिबंध : बीडीओ

Updated at : 30 Jan 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा स्थल व विसर्जन के दौरान डीजे पर रहेगा पूरी तरह से प्रतिबंध : बीडीओ

पूजा कमेटी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित समय पर प्रतिमा का विसर्जन करें

विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी के साथ प्रखंड क्षेत्र से आये आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. बीडीओ ने सभी समुदाय के लोगों से सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एक-दूसरे से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. पूजा स्थल एवं विसर्जन के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत थाना को सूचना देने की बात कही. पूजा कमेटी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित समय पर प्रतिमा का विसर्जन करें. वहीं थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बसंतराय पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. जिला के वरीय पदाधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बल के लिए मांग की गयी है. विसर्जन के दौरान शराबियों और हुड़दंगियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग किसी भी हाल में नहीं करना है. बिना किसी तामझाम के अगले दिन प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही गयी. बैठक में एसआइ प्रेममोहन झा, जिप सदस्य एहतेशाम उल हक, मुखिया शाहबाज आलम, मुखिया प्रतिनिधि जावेद अहमद, मुखिया प्रतिनिधि इनामुल हक, चतुर्भूज साह, मो गफ्फार आलम सहित कई पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola