बच्चों और महिलाओं का हुआ नि:शुल्क उपचार
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 11:43 PM
चंदा पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चंदा पंचायत भवन में विजयादशमी के पावन अवसर पर निशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का संचालन भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया. शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैकड़ों बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार जैसी वायरल बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) मजबूत होनी चाहिए, इसके लिए टीकाकरण और पोषण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों की जांच की, जिसमें कई बच्चों में कुपोषण और ग्रोथ की कमी पायी गयी. डॉ. मिश्रा ने बताया कि बच्चों को घर का बना ठोस आहार जैसे दाल, चावल, रोटी, दलिया, खिचड़ी आदि देना चाहिए. इसके अलावा बीपी, शुगर, कान के संक्रमण और लकवा से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गयी और उचित परामर्श भी दिया गया. उन्होंने स्वच्छता को बीमारी से बचाव का प्रमुख उपाय बताया और बच्चों की नियमित देखभाल पर जोर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










