जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया विभिन्न खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 11:07 PM

विज्ञापन

दुकानों पर पकड़ी एक्सपायरी सामग्रियां, चेतावनी के साथ सुधार के दिये निर्देश

विज्ञापन

त्योहारों के अवसर पर लोगों को स्वच्छ व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. श्वेता अमृता लकड़ा ने सीएस के निर्देशानुसार ऊर्जानगर मेला परिसर स्थित खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने, सामान की ताजगी सुनिश्चित करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिये गये. जांच में कई दुकानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही रसगुल्ला एवं लड्डू के नमूने जांच के लिए गये. दुकानदारों को नकली रंग व अन्य मिलावट नहीं करने की चेतावनी दी गयी. डॉ. लकड़ा ने यह भी निर्देश दिया कि चाट, चाऊमिन आदि परोसने हेतु थर्माकोल प्लेट न प्रयोग की जाये, बल्कि पत्तल या पेपर प्लेट का उपयोग किया जाये. प्रत्येक दुकान पर ढक्कनदार डस्टबिन लगाने को कहा गया ताकि मेला परिसर की स्वच्छता बनी रहे. निरीक्षण के दौरान ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गयी और दुकानदारों को सुधार हेतु चेतावनी दी गयी. उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों में किसी प्रकार की मिलावटी या अस्वच्छ खाद्य सामग्री बेचना खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय है. प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक मेले में आने वाला व्यक्ति शुद्ध और सुरक्षित भोजन प्राप्त करें. इस अभियान को भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा. निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा कर्मी वरुण कुमार और राज कुमार भारती भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola