सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 29 Jan 2025 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अलकतरा भी सही मात्रा में नहीं दिया जा रहा

विज्ञापन

आये दिन सरकारी योजनाओं में अनियमितता और धांधली का मामला देखने को मिलता रहता है. ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. 2 करोड़ 67 लाख की लागत से निर्माणाधीन पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के सुग्गा बथान से गौरीपुर तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसका निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया ह. विरोध-प्रदर्शन कर रहे जिप सदस्य चुंडा मरांडी, खेरुल अंसारी, अब्दुल अंसारी, देवा मरांडी, तालीम अंसारी अन्य लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे सड़क बनने के साथ ही टूटने लगेगा. खासकर कालीकरन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. अलकतरा भी सही मात्रा में नहीं दिया जा रहा हैं. यह सड़क हम ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है. ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि निर्माण कार्य के गुणवता की जांच कर निर्माण को सही ढंग से करायी जाये. ग्रामीणों ने कहा कि कार्यस्थल पर कनीय अभियंता मौजूद नहीं रहते हैं. इस सड़क का निर्माण पांच साल पूर्व भी किया गया था, मगर बनने के एक साल बाद ही उखड़ गया. फिर कहीं वही हाल न हो.

क्या कहते हैं जिप सदस्यसड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुझे मिली है. मैंने भी जाकर देखा तो कार्य में भारी गड़बड़ी बरती जा रही है.

-चुड़ा, मरांडी, जिप सदस्य पोड़ैयाहाट

कहते है जेई

कार्य प्राक्कलन के अनुरूप किया जा रहा है. प्रखंड के अन्य जगहों पर भी कार्य हो रहा है, इसलिए बारी-बारी से सभी जगह अपनी उपस्थिति में कार्य करा रहा हूं.

-अमित कुमार, जेई ग्रामीण कार्य विभागB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola