एफसी फुलवरिया की टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Updated at : 29 Jan 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
एफसी फुलवरिया की टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

एफसी सुंदर डैम को एक गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा के स्टेडियम में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन पंचायत के मुखिया सुखलाल सोरेन ने फीता काट कर किया. उदघाटन मैच में एफसी फुलवरिया टीम ने एफसी सुंदर डैम को एक गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इस दौरान मुखिया ने खिलाड़ी एवं ग्रामीण को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी युवा क्लब द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस दिवस पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है. 27वां फुटबॉल प्रतियोगिता स्टेडियम में खेला जा रहा है. प्रतियोगिता में 16 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे है. सभी खिलाड़ी को बताया कि अनुशासन में रहकर फुटबॉल खेलना चाहिए. अनुशासन खिलाड़ी महान बनाता है. इस क्षेत्र के फुटबॉल प्रतियोगिता अत्यंत लोकप्रिय माना जाता है. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अनुनय हांसदा, दिलीप हांसदा, नवीन मरांडी, ताला बाबू हेंब्रम, मनोज हांसदा, प्रिंस हांसदा, परमेश्वर हांसदा, प्रमोद कुमार मंडल, उत्तम कुमार मंडल, राजकुमार सोरेन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola