20 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले मजदूरों को मिलेगा निशुल्क स्वास्थ्य सेवा

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 16 Oct 2025 11:17 PM

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने की जागरूकता बैठक

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर स्थित राजमहल हाउस में गुरुवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के पदाधिकारियों द्वारा ठेका मजदूरों, परियोजना पदाधिकारियों एवं यूनियन नेताओं के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ईएसआईसी के रीजनल निदेशक राजीव रंजन ने की. बैठक में राजीव रंजन ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन संचालित है और इसका मुख्य उद्देश्य है कि 20,000 रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले ठेका मजदूरों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायें. उन्होंने बताया कि पंजीकृत मजदूरों को इलाज के दौरान वेतन का 70% भत्ता, अस्थायी विकलांगता पर 90% मजदूरी, मृत्यु होने पर परिवार को पेंशन तथा महिला मजदूरों को छह महीने का मातृत्व वेतन दिया जाएगा. पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है और इसमें दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल तथा अन्य निजी संस्थानों के 10 या अधिक कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है.

शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी लाभ

राजीव रंजन ने बताया कि बीमा निगम के माध्यम से देशभर में 10 मेडिकल कॉलेज संचालित किये जा रहे हैं, जिनमें मजदूरों के 460 बच्चों के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि गोड्डा जिले में 21,000 मजदूर पंजीकृत हो जाते हैं, तो वहां 30 बेड वाला एक अस्पताल शीघ्र खोला जाएगा. बैठक के दौरान परियोजना के महाप्रबंधक (परिचालन) दिनेश शर्मा ने राजीव रंजन को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर ईएसआईसी के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार, गोड्डा ब्रांच मैनेजर तस्मीन अहमद, परियोजना पदाधिकारी चरणजीत सिंह, मनोज टुडू, विजय कुमार, पूर्व विधायक राजेश रंजन, यूनियन नेता रामजी साह, डॉ. राधेश्याम चौधरी, रामस्वरूप, अर्जुन महतो, मिस्त्री मरांडी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola