चांदा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

पांच दिनों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को मिली राहत, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चांदा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी. इससे गांव के लोग भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे. बिजली नहीं रहने से लोगों के घरों में लगे पंखे, कूलर तथा अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े थे और ग्रामीणों को मानो लालटेन युग में जीवन बिताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने की सूचना क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को दी गयी थी. मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये, जिसके बाद गांव में नया 200 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर ने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था. उमस भरी गर्मी के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था. मंत्री के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है. बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई से आम लोगों को राहत मिली है. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं का इसी तरह शीघ्र समाधान किया जाएगा. ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola