रेलवे की मिट्टी से पीसीसी सड़क बनी कीचड़मय, ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया साफ

Updated:
विज्ञापन

श्रमदान कर मिट्टी हटाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

पोड़ैयाहाट के फुलवार गांव में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए श्रमदान कर पीसीसी सड़क से रेलवे की मिट्टी हटाई, जिससे आवागमन सुगम हो गया है.

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के फुलवार गांव में ग्रामीणों ने एकजुटता की मिसाल पेश की है. ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव की पीसीसी सड़क पर जमी रेलखंड की मिट्टी को हटाया और आवागमन को सुगम बनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन माह से सड़क पर जमी थी मिट्टी

बताया जा रहा है कि गोड्डा-हंसडीहा रेल लाइन निर्माण के दौरान फुलवार गांव के पास पीसीसी सड़क पर मिट्टी जमा हो गयी थी. पिछले तीन माह से सड़क पर मिट्टी जमी हुई थी. बरसात के मौसम में यही मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गयी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी.

स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ भरी सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, टोटो चालकों और बाइक सवारों को होती थी. कई बार टोटो और बाइक सवार इस कीचड़ में फिसलकर गिर भी चुके हैं. समस्या को लेकर कई बार रेलवे के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

फावड़ा-टोकरी लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

आखिरकार परेशान होकर शुक्रवार को फुलवार गांव के ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान करने का निर्णय लिया. सुबह से ही गांव के युवा और बुजुर्ग हाथों में फावड़ा और टोकरी लेकर सड़क पर उतर आये. घंटों मेहनत कर ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क से पूरी मिट्टी हटा दी. ग्रामीणों के इस कार्य की चारों तरफ सराहना हो रही है.

रेलवे प्रशासन से निर्माण के दौरान सावधानी बरतने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि अगर रेलवे प्रशासन समय रहते ध्यान देता तो यह नौबत नहीं आती. उन्होंने रेलवे विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान सड़कों पर मिट्टी न फेंकी जाये और ग्रामीणों की सुविधा का ध्यान रखा जाये.

सड़क साफ होने से मिली राहत

श्रमदान के बाद सड़क साफ होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और टोटो चालकों ने राहत की सांस ली है. अब आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola