छत से टपकता पानी,नीचे सरकारी फाइलें; हल्की बारिश में बेहाल बसंतराय प्रखंड कार्यालय

Updated:
विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड कार्यालय की छत से टपकता पानी.

हल्की बारिश में टपकती छत से बसंतराय प्रखंड कार्यालय की बदहाल स्थिति सामने आई. सरकारी फाइलों के खराब होने का डर, ग्रामीण परेशान. तत्काल मरम्मत की मांग.

विज्ञापन

परवेज आलम,बसंतराय. बसंतराय. प्रखंड मुख्यालय स्थित बसंतराय प्रखंड कार्यालय की बदहाल छत हल्की बारिश में ही जवाब देने लगी है. बारिश शुरू होते ही कार्यालय की छत से जगह-जगह पानी टपकने लगता है. इससे कार्यालय में काम कराने पहुंचने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी कार्यालय की छत से लगातार पानी टपकता रहा. स्थिति ऐसी बनी रही कि कार्यालय के अंदर रखे जरूरी कागजात और अन्य सामान के भीगने और खराब होने का खतरा बना रहा.

बारिश में आम हो गया है छत से पानी टपकना

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में प्रखंड कार्यालय की छत से पानी रिसना अब आम बात हो गयी है. इसके बावजूद अब तक छत की स्थायी मरम्मत नहीं करायी गयी है. प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण जाति, आवास, आय, पेंशन, राशन और आवास योजना समेत विभिन्न सरकारी कार्यों को लेकर पहुंचते हैं.

बारिश के दौरान कार्यालय परिसर और कमरों में पानी टपकने से लोगों को काम कराने में परेशानी होती है. वहीं कर्मियों को भी जरूरी दस्तावेज और कार्यालय सामग्री को सुरक्षित रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

सरकारी अभिलेखों के खराब होने का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और अभिलेख रखे रहते हैं. यदि छत से इसी तरह पानी टपकता रहा तो कागजात के खराब होने की आशंका बनी रहेगी. लगातार नमी के कारण भवन की स्थिति भी और खराब हो सकती है.

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी कार्यालय के भवन की स्थिति ऐसी होना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है. समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

जमीन धंसी तो थमी ट्रेनों की रफ्तार: न्यू फरक्का में 14 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

बीडीओ से तत्काल मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय की छत की स्थिति का तत्काल जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि प्रखंड कार्यालय आम लोगों से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय है. यहां दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसलिए भवन और मूलभूत सुविधाओं का दुरुस्त रहना जरूरी है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छत की स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक ठोस पहल नहीं की गयी है. उन्होंने प्रशासन से तकनीकी जांच कराकर क्षतिग्रस्त छत की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और कर्मियों को परेशानी से राहत मिले और सरकारी अभिलेख सुरक्षित रह सकें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola