आधी रात को गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो...गोड्डा में जन्माष्टमी की धूम

Updated:
विज्ञापन

राजकुमार नगर भतडीहा में बना पंडाल.

गोड्डा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जश्न शुरू.मंदिरों में भक्तिमय माहौल, आधी रात को कान्हा का प्राकट्य और शहर में दही-हांडी का रोमांचिक मुकाबला.

विज्ञापन

अविनाश कुमार, गोड्डा. जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है. मंदिरों और पूजा पंडालों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगे सजावटी सामानों से सजाया गया है. श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के प्राकट्य का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर में दही-हांडी को लेकर उत्साह

जन्माष्टमी के अवसर पर गोड्डा शहर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर पारंपरिक मटका फोड़ यानी दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. राजकुमार नगर भतडीहा, ब्लॉक फील्ड, पकड़िया समेत कई प्रमुख स्थानों पर दही-हांडी प्रतियोगिता को लेकर खास तैयारियां की गयी हैं.

आयोजकों के अनुसार, क्रेन की मदद से काफी ऊंचाई पर दही-माखन से भरी मटकी बांधी जाएगी. मटकी फोड़ने के लिए स्थानीय युवाओं और गोविंदाओं की टोलियां मानव पिरामिड बनाएंगी. प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

जमीन धंसी तो थमी ट्रेनों की रफ्तार: न्यू फरक्का में 14 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

आधी रात को होगा कान्हा का प्राकट्य, महाआरती के बाद बंटेगा प्रसाद

जन्माष्टमी के मुख्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मंदिरों और पूजा स्थलों पर महाआरती की जाएगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा. कृष्ण जन्मोत्सव के बाद दही-हांडी प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है.

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जन्माष्टमी और दही-हांडी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किये गये हैं. आयोजन स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola