स्कूल छोड़ घरेलू काम में जुटे दो शिक्षक, विभाग ने रोकी दो साल की मानदेय वृद्धि
AI-generated प्रतीकात्मक तस्वीर
गोड्डा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़हारा में स्कूल समय में अनुपस्थित रहने वाले दो सहायक अध्यापकों की दो वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक लगा दी गई है.
गोड्डा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बड़हारा, प्रखंड पथरगामा में कार्यरत सहायक अध्यापक हेमलाल यादव एवं राजेंद्र प्रसाद यादव के विद्यालय की निर्धारित समयावधि में उपस्थित नहीं रहने और घरेलू कार्य किए जाने का मामला सामने आया. मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय, गोड्डा की ओर से त्वरित कार्रवाई की गयी.
आपके शहर में
दंड के लिए अनुशासनिक समिति को भेजा मामला
जिला शिक्षा कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों सहायक अध्यापकों के विरुद्ध दंड अधिरोपित करने के लिए सहायक अध्यापकों से संबंधित प्रशासनिक-सह-अनुशासनिक प्राधिकार समिति को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया.
समिति ने दोनों पर लगाया दंड
समिति की बैठक में मामले पर विचार-विमर्श और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दोनों सहायक अध्यापकों के विरुद्ध दंड अधिरोपित किया गया. समिति ने दोनों की दो वार्षिक मानदेय वृद्धि अवरुद्ध करने का निर्णय लिया.
स्कूल समय में उपस्थिति को लेकर सख्ती
जिला शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में शिक्षकों एवं सहायक अध्यापकों की नियमित उपस्थिति तथा निर्धारित अवधि में दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करना आवश्यक है. विद्यालयी कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित समयावधि में अनुपस्थित रहने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए