महाशिवरात्रि पर नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारी में जुटे सदस्य

Updated at : 21 Feb 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारी में जुटे सदस्य

वृंदावन की बाल विदुषी लाडली शरण की कथा का रसपान करेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरशोर से चल रही है. क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली मंदिर का रंग-रोगन किया जा रहा है. इधर बस्ता पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ कराने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया डॉक्टर उमेश प्रसाद साह ने बताया कि यज्ञ की तैयारी काफी को जोरशोर से चल रही है. श्रीपुर बाजार के कलाकारों द्वारा यज्ञ को लेकर 12 ग्रह की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए है. पूरे परिसर को आकर्षक तरीके से भव्य रूप देने के काम में एक-एक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.

यज्ञ मंडप परिसर से निकाली जायेगी भव्य कलश शोभा यात्रा

आगामी दो मार्च को यज्ञ मंडप परिसर हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा में पांच हजार कुंवारी कन्याएं व महिलाएं भाग लेंगी. कलश यात्रा के उपरांत वृंदावन से आयी कथा वाचिका बाल विदुषी लाडली शरण द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को संध्या 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक अमृतपान कराया जाएगा. इसको लेकर काफी उल्लास का माहौल बना हुआ है. कार्यक्रम में आगंतुक श्रद्धालुओं को बैठने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसमें दस हजार से ज्यादा लोग बैठकर कथा का अनुश्रवण करेंगे. कहा कि यूपी बनारस के काशी से पधारे मनोज शास्त्री जी महाराज द्वारा यज्ञ का हवन प्रारंभ किया जाएगा, जो नौ दिनों तक चलेगा. उन्होंने बताया की अगले वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापक तैयारी की जा रही है. इसमें भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा. पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी. एक सौ युवकों को मेले में लगाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो. मेले को वृहत पैमाने पर लगाने को लेकर तारामाची, झूला, मौत का कुआं के साथ-साथ मीना बाजार इस परिसर में लगाया जाएगा, ताकि भव्य नजारा देखने को मिले. पंडाल व मंदिर को सजाने को लेकर इस बार बंगाल के कोलकाता से बड़े पैमाने पर फूल मंगाने की तैयारी चल रही है, जिसे भव्यता से सजाया जायेगा. पूरे परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी. आने-जाने वालों को पीने के पानी की समुचित सुविधा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी. इसको लेकर कमेटी के सदस्य अपने-अपने कार्यों में लगे हुए हैं. इस दौरान कमेटी के सचिव इंद्रजीत मंडल, मिथिलेश रंजन, जयप्रकाश मंडल, बिनोद मंडल, राकेश कुमार, मिथुन कुमार, दीपक कुमार, बबलू पाठक, मुंशी पंडित के अलावे अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola