लीलातरी पंचायत में धरती आबा शिविर का आयोजन

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 26 Jun 2025 11:09 PM

विज्ञापन

जनजातीय ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने हेतु विभागों ने लगाये स्टॉल

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के लीलातरी-2 पंचायत भवन परिसर में सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर जनजातीय ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया. प्रखंड समन्वयक सुरेश मरांडी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि जनजातीय समुदाय के घर-घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाये. इसी क्रम में शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, आवास, कृषि, पेंशन, मनरेगा व राशन आपूर्ति विभाग की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि पात्र लाभुकों का मौके पर चयन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की गयी. शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, आवास विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. साथ ही लोगों को फॉर्म भरने, दस्तावेज सत्यापन और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गयी. मौके पर पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान, रोजगार सेवक मुनव्वर आलम, जूनियर इंजीनियर आशीष रंजन, सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने वाला कदम बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola