मैक्सटॉप स्कॉलरशिप परीक्षा में जिला टॉपर हुए संत थॉमस स्कूल धमड़ी के नैतिक

Updated at : 21 Feb 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
मैक्सटॉप स्कॉलरशिप परीक्षा में जिला टॉपर हुए संत थॉमस स्कूल धमड़ी के नैतिक

छात्रों के बीच डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी का किया गया वितरण

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र स्थित संत थॉमस स्कूल धमड़ी में मैक्सटॉप संस्थान की ओर से आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के दौरान स्कॉलरशिप में पास हुए छात्रों के बीच डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी का वितरण किया गया. इस दौरान मैक्सटॉप स्कॉलरशिप में संत थॉमस स्कूल धमड़ी के छठी कक्षा के जिला टॉप छात्र नैतिक कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में छह हजार का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी सेकंड स्थान लाने वाले प्रथम क्लास के कौशल किशोर, द्वितीय क्लास के अनिका सिंह, तृतीय क्लास के आद्या रानी, चतुर्थ क्लास के अनमोल कुमार, सातवीं क्लास के शगुन गोयल, आठवीं क्लास के आदित्य बाबू व नौवीं क्लास के आदित्य शौर्य को तीन हजार का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी, जबकि पांचवीं क्लास के संस्कृति रमन, छठी क्लास के किशोर कुमार, छठी क्लास के शरहांक देखर व दसवीं क्लास के दिलीप कुमार भगत को एक हजार का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दिया गया. परीक्षा में बेहतर करने वाले अन्य 46 छात्र-छात्रों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी संत थॉमस स्कूल धमड़ी के प्राचार्य फादर रिजेश व मैक्सटॉप के डायरेक्टर मिथुन कुमार मोदी के द्वारा सामूहिक रूप से दिया गया.

परीक्षा में करीब पांच सौ छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल

बताते चलें कि मैक्सटॉप संस्थान द्वारा मैक्सटॉप स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब पांच सौ छात्र छात्रा ने भाग लिया था. इस परीक्षा के दौरान कुल 12 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देना था. परीक्षा में एक छात्र को प्रथम व सात छात्र-छात्रा द्वितीय पुरस्कार व चार छात्र-छात्राओं को तृतीय पुरस्कार दिया गया. वहीं मैक्सटॉप के डायरेक्टर ने अच्छे प्राचार्य के रूप में फादर रिजेश को ट्रॉफी देकर सम्मानित करने के दौरान छात्र-छात्राओं से कहा कि आज आपके बीच जिन बच्चों को पुरस्कार दिया गया, उन्हें काफी खुशी हुई होगी. इसके अलावे आपको भी उतनी ही खुशी हुई होगी. आप भी मेहनत करें और अपनी मंजिल तक पहुंचें, निश्चित तौर पर एक दिन आप भी इसी मंच से पुरस्कृत होंगे. इसके अलावे आपका, आपके स्कूल व आपके परिजन गांव समाज का नाम रौशन होगा. वहीं फादर ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को मन लगाकर अच्छी पढ़ाई करने को कहा ताकि आप भी अपनी मंजिल हासिल कर सकें. इस दौरान मैक्सटॉप के इंचार्ज शुभम शेखर व स्कूल के शिक्षक सहयोग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola