महगामा: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच घायल

महगामा: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच घायल
प्रतिनिधि महागामा महागामा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में 50 वर्षीय अब्दुल करीम, उनकी 45 वर्षीय पत्नी नसीमा खातून, 18 वर्षीय सहारा खातून, 18 वर्षीय गुलशन खातून और 60 वर्षीय मोहम्मद मकबूल शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से महागामा रेफरल अस्पताल भेजा. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल अब्दुल करीम ने बताया कि उनके पास जमीन के वैध कागजात हैं और वे अपने पूर्वजों की जमीन पर ही रह रहे हैं. उनका आरोप है कि जब वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक दूसरे पक्ष के मोहम्मद कादिर, अबरार, कयूम, अमीन और तोहिद ने अपने बेटों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की. अब्दुल करीम ने बताया कि इससे पहले भी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है. वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि विवादित जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है और अब्दुल करीम जबरन कब्जा करना चाहते हैं. पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




