डांडे मोड़ पर बाइक फिसली, युवक की मौत, रिश्तेदार जख्मी

भागलपुर के हंसडीहा एनएच 133-ए पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिसमें नितेश कुमार राय की मौके पर मौत हो गई और पीछे बैठे रिश्तेदार देवेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। देवेन्द्र की 20 अप्रैल को शादी थी, जो अब स्थगित हो सकती है। दोनों युवक बाइक से शादी के निमंत्रण देने जा रहे थे। हादसा तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हुआ। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग डांडे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और रम्बल स्ट्रीप लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि आगे से हादसे न हों।
भागलपुर-हंसडीहा एनएच 133 ए पर सड़क पर फिसली तेज रफ्तार बाइक हादसे में घायल देवेंद्र की 20 अप्रैल को होने वाली थी शादी बाइक में साथ में बैठे रिश्तेदार की गयी जान प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट भागलपुर – हंसडीहा एनएच 133-ए पर पोडैयाहाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत डांडे मोड़ के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बांका जिला के मोहरिया गांव निवासी नितेश कुमार राय (उम्र 25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठे रिश्तेदार देवेन्द्र सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी कुमारभाग गांव, गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल का इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से भागलपुर की ओर से हंसडीहा जा रहे थे. जैसे ही वे डांडे मोड़ के पास पहुंचे, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गई. तेज रफ्तार के कारण नितेश कुमार राय सिर के बल सड़क पर गिर पड़े. हेलमेट नहीं पहनने से चोट जानलेवा साबित हुई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पीछे बैठे देवेन्द्र सिंह भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. हादसे के बाद एनएच 133-ए पर अफरा-तफरी मच गयी. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पोडैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले सीएचसी पोडैयाहाट भेजा गया, जहां से उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घायल देवेन्द्र सिंह का विवाह 20 अप्रैल को होना है. पिता रंजय सिंह ने बताया कि पुत्र विवाह समारोह के लिए रिश्तेदार नितेश के साथ बाइक से आमंत्रण देने जा रहा था. लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. अब पुत्र की गंभीर स्थिति के कारण विवाह समारोह स्थगित करने की नौबत आ गई है. डांडै मोड़ पर अक्सर हादसे होते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सड़क पर तीखा मोड़ है और वाहन चालक तेज रफ्तार में गुजरते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और रम्बल स्ट्रीप लगाए जाएं ताकि हादसों पर रोक लग सके. क्या कहती है पुलिस प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना प्रतीत होता है. बाइक पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. महावीर पंडित, थाना प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




