74.18 लाख रुपये में हुआ बैरियर शुल्क प्रवेश का डाक, प्राइवेट बस स्टैंड के लिए लगी सर्वाधिक 13.23 लाख की बोली

Updated at : 07 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
74.18 लाख रुपये में हुआ बैरियर शुल्क प्रवेश का डाक, प्राइवेट बस स्टैंड के लिए लगी सर्वाधिक 13.23 लाख की बोली

शहर के चिल्ड्रेन पार्क के लिए भी लगायी गयी बोली

विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से सभागार में शुक्रवार को विभिन्न सैरात सहित प्राइवेट बस स्टैंड, बैरियर शुल्क प्रवेश, चिल्ड्रेन पार्क, गुदड़ी हाट, हटिया सहित मीट बाजार आदि के डाक लिए बोली लगायी गयी. बैरियर शुल्क प्रवेश के लिए 74.18 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगायी गयी. यह डाक लोहियानगर मुहल्ले के रमेश कुमार झा के नाम हुआ. इसके अलावा शहर के प्राइवेट बस स्टैंड का डाक भी किया गया. बस स्टैंड के लिए सर्वाधिक 13.23 लाख रुपये की बोली लगायी गयी. इसके अलावा शहर के चिल्ड्रेन पार्क के लिए भी बोली लगायी गयी थी. कुल नौ लाख रुपये में चिल्ड्रेन पार्क का डाक किया गया. राजेश कुमार ने इसके लिए सर्वाधिक बोली लगायी गयी. इसके अलावा शहर के गुदड़ी और अस्थायी हाट के लिए एक भी लेसी धारक द्वारा बीओक्यू नहीं खरीदा गया था. इसमें किसी ने भी बोली नहीं लगायी. वहीं होर्डिंग विज्ञापन बंदोबस्ती के लिए बोली लगायी गयी थी, जिसमें मधुपुर के सौरभ कुमार ने सर्वाधिक बोली लगाकर डाक अपने नाम किया. वहीं मीट मार्केट का डाक 10 लाख रुपये में किया गया. अलीमुद्दीन ने इसके लिए सर्वाधिक बोली लगायी. डाक की रकम कई वक्ताओं की मौजूदगी में बोली गयी थी. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में जिला खेल पदाधिकारी प्राण महतो सहित नगर प्रशासक आशीष कुमार, सिटी मैनेजर रोहित कुमार व नगर परिषद के कर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola