प्रसव के लिए अस्पताल आ रही प्रसूता का टोटो पलटा, महिला घायल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 26 May 2026 11:09 PM

विज्ञापन

डाढाचक के पास हादसा, चक्का निकलने से अनियंत्रित हुआ वाहन

विज्ञापन

गोड्डा सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आ रही एक प्रसूता और उसके परिजनों से भरा टोटो मंगलवार को अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में एक महिला फुदकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि प्रसूता सुरक्षित बच गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, घाट डुमरिया गांव से एक परिवार अपनी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर तेजी से सदर अस्पताल लेकर आ रहा था. इसी दौरान डाढाचक के समीप टोटो का चक्का अचानक निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टोटो सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी. हालांकि राहत की बात यह रही कि प्रसूता और उसका गर्भस्थ शिशु सुरक्षित बच गये. वहीं साथ में मौजूद रिश्तेदार फुदकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola