आवास योजनाओं में तेजी लाने के बीडीओ ने दिये निर्देश

बोआरीजोर में पंचायत सेवक एवं जनसेवक की बैठक, एसआइआर कार्य में सावधानी बरतने पर जोर
बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत सेवक एवं जनसेवकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. बैठक में बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना संचालित हैं. उन्होंने कहा कि लाभुकों से संपर्क स्थापित कर आवास निर्माण कार्य में तेजी लायें तथा उन्हें प्रेरित करें, ताकि सभी आवास समय पर पूर्ण हो सकें. बीडीओ ने विशेष रूप से पहाड़िया समुदाय को मिलने वाले जनमन आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना में किसी भी प्रकार के बिचौलियों की भूमिका को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिया कि पहाड़िया समुदाय के लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाये.
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सतर्कता बरतने के निर्देश
बैठक के दौरान निर्वाचन कार्यों की भी समीक्षा की गयी. बीडीओ ने कहा कि एसआईआर का कार्य जारी है. इस कार्य में विशेष सावधानी बरतते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न कटे, बैठक में जीपीएस कौशल किशोर भंडारी, आलोक झा, सचिन कुमार, सुदर्शन कुमार, सुरेश मरांडी, सुबोध कुमार, वेदानंद महाजन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










