गोड्डा में खूंटी के जवान की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में खूंटी के जवान की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

परिजनों और गांव में शोक की लहर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

विज्ञापन

खूंटी में पदस्थापित आइआरबी के एक जवान की इलाज के दौरान सदर अस्पताल गोड्डा में मौत हो गयी है. मृतक की पहचान बोआरीजोर प्रखंड के राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के डुमरहिल गांव निवासी विजय मालतो (उम्र 40 वर्ष) के रूप में की गयी है. जवान की असामयिक मौत से उनके गांव और विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, विजय मालतो छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव डुमरहिल आये हुए थे. घर पर रहने के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी. परिजनों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें आनन-फानन में गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान ही जवान ने अंतिम सांस ली. विजय मालतो की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक जवान अपने पीछे परिवार छोड़ गये हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola