नारायणपुर काली मंदिर से गेरुआ नदी तक हुई कलश यात्रा
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 14 Oct 2025 11:02 PM
महागामा प्रखंड में श्रीमद् भागवत कथा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा आयोजित
महागामा प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शोभा यात्रा यजमान सरगुन यादव एवं उनकी धर्मपत्नी के नेतृत्व में निकाली गयी, जिसमें कथावाचक बालयोगी आशीष आनंद जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे. 501 महिलाएं एवं कन्याएं गाजे-बाजे और रथ के साथ इस शोभा यात्रा में शामिल हुईं. यात्रा नारायणपुर के काली मंदिर से प्रारंभ होकर संग्रामपुर के समीप गेरुआ नदी तट तक पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर नरोत्तमपुर, डुमरिया, बैजाचक व चकचामू होते हुए पुनः कथा स्थल पर लौटायी गयी. शोभा यात्रा में आसपास के गांवों की हजारों महिलाएं जय श्रीराम और राधे राधे के जयकारे लगाते हुए शामिल हुईं. समाजसेवी एवं ग्रामीणों ने मार्ग में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को पानी, शरबत और फल वितरण किया. कथा स्थल पर बालयोगी आशीष आनंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की, जिससे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ. इस दौरान महाप्रसाद भी वितरित किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया. भागवत कथा प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित की जाएगी. कथा प्रारंभ होने के बाद गांव और आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है. समाजसेवी केसरी यादव और मुकेश सिंह भी शोभा यात्रा में सम्मिलित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










