झारखंड, बिहार, यूपी के पहलवान करेंगे ताकत की आजमाइश

महाशिवरात्रि पर मधुरा गांव में भव्य मेला व दंगल का होगा आयोजन
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मधुरा गांव में भव्य मेला व दंगल कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है. मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है. देशभर से आने वाले पहलवानों के ताकत की आजमाइश करने के लिए अखाड़ा भी बनकर तैयार हो चुका है. अखाड़ा में किसी पहलवान को चोट न लगे, इसको लेकर बाहर से मिट्टी लाकर अखाड़ा में भरकर मुलायम बनाया गया है. बताते चलें कि इस मेले का आयोजन 16 वर्ष से किया जा रहा है. मेला को भव्य बनाने के लिए दंगल कुश्ती के अलावे भक्ति कार्यक्रम का भी आयोजन होता आ रहा है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला भव्य हो, इसको लेकर देशभर के पहलवानों को बुलाया जा रहा है, जो कि अपनी ताकत का आजमाइश करेंगे. मेला समिति के अध्यक्ष पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ने बताया कि 27 व 28 फरवरी को दंगल कुश्ती का आयोजन होगा. फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को होना है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह द्वारा सर्वश्रेष्ठ पहलवान को पारितोषिक दिया जाएगा. वहीं सचिव ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र तारामांची, ब्रेक डांस रहेगा. 28 फरवरी की रात्रि में शिव पुराण का आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




