युवती ने लगायी न्याय कि गुहार

गोड्डा कोर्ट : अनैतिक देह व्यापार अधिनियम मामले में जेल में बंद पीड़िता ने यशोदा रेस्ट हाउस के मालिक आशीष कुमार जायसवाल पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है. सीजेएम के न्यायालय में जेल से ही पीड़िता ने पीसीआर संख्या 243/14 भादवि की धारा 376,406/34 के तहत दर्ज पीसीआर में बताया है कि जेल […]
गोड्डा कोर्ट : अनैतिक देह व्यापार अधिनियम मामले में जेल में बंद पीड़िता ने यशोदा रेस्ट हाउस के मालिक आशीष कुमार जायसवाल पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है. सीजेएम के न्यायालय में जेल से ही पीड़िता ने पीसीआर संख्या 243/14 भादवि की धारा 376,406/34 के तहत दर्ज पीसीआर में बताया है कि जेल में बंद आरोपी आशीष कुमार जायसवाल ने शादी का प्रलोभन देकर विगत दो वर्ष से दुष्कर्म करता रहा.पीड़िता दुमका आटीआइ में दूसरे वर्ष की छात्र है. पीड़िता पोड़ैयाहाट की रहनेवाली है.
मालूम हो कि होली के एक दिन पूर्व नगर थाना की पुलिस ने होटल यशोदा में रेड कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. इसमें उक्त दोनों पीड़िता व आरेापी भी है जो कारा में बंद है.
पीड़िता ने आरोपी के बड़े भाई पिंटू जायसवाल को आरोपी बनाया है. पीड़िता ने आगे बताया है कि होटल से गिरफ्तार पहले आरोपी ने दुमका से यह कहकर हंसडीहा बुलाया था कि वह उससे बासुकीनाथ में शादी करेगा. लेकिन गलत मंशा से उसे होटल ले आया गया. बताया कि पूर्णिमा के दिन तुमसे शादी कर लूंगा. वहीं सीजेएम वंशीधर तिवारी ने मंडल कारा गोड्डा को 22 मार्च को पीड़िता को न्यायालय में उपस्थित कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










