दिग्घी ने सरोतिया को आठ विकेट से हराया

महगामा : सरौतिया में मौलाना आजाद क्लब के बैनर तले खेले गये क्रि केट टूर्नामेंट के फाइनल में दिग्घी ने सरौतिया को आठ विकेट से हरा दिया. सरौतिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में ऑलआउट होकर 78 रन का स्कोर खड़ा किया. वहीं दिग्घी की टीम ने मात्र 18 ओवर में ही तीन […]
महगामा : सरौतिया में मौलाना आजाद क्लब के बैनर तले खेले गये क्रि केट टूर्नामेंट के फाइनल में दिग्घी ने सरौतिया को आठ विकेट से हरा दिया. सरौतिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में ऑलआउट होकर 78 रन का स्कोर खड़ा किया.
वहीं दिग्घी की टीम ने मात्र 18 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मुंशी कुमार को दिया गया. विजेता टीम को क्लब के अध्यक्ष मास्टर याकुब व सचिव मास्टर इलियास ने 4000 व 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया.
अध्यक्ष मो याकूब ने कहा कि खेल से मनुष्य का शारीरिक विकास होता है. खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. दौरान सैकड़ों दर्शक मैदान के चारों ओर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










