इंटर के जिला टॉप टेन छात्र छात्राओं को शिक्षक ने किया पुरस्कृत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

इंटर साइंस एवं कला संकाय में शानदार प्रदर्शन, छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम

विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारसनाथ प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर जिला, प्रखंड एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है. इंटर साइंस संकाय में ज्योति कुमारी ने जिला में तृतीय स्थान एवं प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अर्णव राज ने जिला में चौथा स्थान हासिल किया. वहीं कुमकुम कुमारी एवं संगम कुमार संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे, जबकि राजीव कुमार ने आठवां स्थान प्राप्त किया. कला संकाय में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा. इसमें नाजरीन ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. ब्यूटी कुमारी एवं पार्वती टुडू संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि करीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बेहतर परिणाम से न केवल सफल छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गयी, बल्कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में भी उत्साह और हर्ष का माहौल रहा. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रोमिला सोरेन एवं शिक्षकों द्वारा सफल छात्र-छात्राओं को कप, मेडल एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि जिस प्रकार छात्रों ने जिला, प्रखंड एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है, उसी प्रकार वे आगे भी कड़ी मेहनत कर उच्च पदों पर पहुंचकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें. कार्यक्रम में शिक्षक गुफरान अंजर, धर्मेंद्र कुमार यादव, बहामुनी मरांडी, बिनोद कुमार ठाकुर, सुनील कुमार यादव, पूनम कुमारी, संजीव कुमार मिश्रा एवं राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola