कदाचार के आरोप में एक छात्र निष्कासित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2014 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : सोमवार को गोड्डा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कदाचार कें आरोप में एक छात्र को निष्कासित कर दिया गया.इसके साथ ही जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक की गणित परीक्षा में 16068 में से 15858 […]
विज्ञापन
गोड्डा : सोमवार को गोड्डा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कदाचार कें आरोप में एक छात्र को निष्कासित कर दिया गया.इसके साथ ही जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक की गणित परीक्षा में 16068 में से 15858 छात्रों ने परीक्षा दिये. वहीं 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें. इंटर की रसायन शास्त्र की परीक्षा में 2909 में से 2833 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. जबकि 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें.
एक परीक्षार्थी निष्कासित
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक गोड्डा कॉलेज सेंटर पर कदाचार कें आरोप में संलिप्त एक छात्र को निष्कासित कर दिया गया. रोल कोड 45016 व रोल नंबर 10028 वाले परीक्षार्थी पर कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










