निकाली भव्य कलश यात्रा

Published at :04 Mar 2014 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
निकाली भव्य कलश यात्रा

गोड्डा : स्थानीय भतडीहा मुहल्ला स्थित मां गायत्री शक्ति पीठ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कुंवारी कन्याओं ने 108 कलश लेकर स्थानीय शिवपुर स्थित शिवगंगा से जल भर लहेंरी टोला होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. मंदिर परिसर में पांच कुमारी कन्याओं के माथे पर कलश रख कर […]

विज्ञापन

गोड्डा : स्थानीय भतडीहा मुहल्ला स्थित मां गायत्री शक्ति पीठ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कुंवारी कन्याओं ने 108 कलश लेकर स्थानीय शिवपुर स्थित शिवगंगा से जल भर लहेंरी टोला होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची.

मंदिर परिसर में पांच कुमारी कन्याओं के माथे पर कलश रख कर जिप अध्यक्ष कल्पना देवी ने यात्रा की शुरुआत की. इस अवसर पर सदस्यों ने कल्पना देवी से एक भवन की मांग की. इस पर श्रीमती कल्पना देवी ने कहा कि उनके पास राशि नहीं है.

गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने विधायक निधि से कमरा निर्माण कराने की बात कही. महिला सदस्यों ने कल्पना देवी व जिप सदस्य सुमित्र देवी को मां गायत्री व पंडित आचार्य राम शर्मा की तसवीर के साथ भगवा वस्त्र भेंट किया.

चार दिनों तक चलेगा प्रवचन सह हवन

भतडीहा के यज्ञ परिसर में मंगलवार से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ दो पालियों में संचालित किया जायेगा. सुबह हवन के बाद शाम के वक्त प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जायेगा. शांति कुंज हरिद्वार से चार सदस्यीय टीम द्वारा प्रवचन एवं भजन की प्रस्तुति की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola