राम मंदिर नहीं रामराज्य में है विश्वास

Published at :27 Feb 2014 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर नहीं रामराज्य में है विश्वास

गोड्डा : थक कर ना बैठ, उड़ान अभी बाकी है, जमीं तो अपना हो गया आसमां अभी बाकी है. तन से थक भी गये है तो कोई बात नहीं मन से नहीं थकें, जीत आपकी निश्चित है. ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बुधवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान गोड्डा में […]

विज्ञापन

गोड्डा : थक कर ना बैठ, उड़ान अभी बाकी है, जमीं तो अपना हो गया आसमां अभी बाकी है. तन से थक भी गये है तो कोई बात नहीं मन से नहीं थकें, जीत आपकी निश्चित है. ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बुधवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान गोड्डा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और उनमें जोश जगाया. चार घंटे के कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में भी श्री भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

एक दिन भी सदन नहीं गये बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी सांसद बनने के बाद एक भी दिन संसद नहीं गये. इस बीच सदन में कई कानून बने, लेकिन वे अनुपस्थित रहे. आखिर जनता उन्हें वोट क्यों दे. राज्य के पहले मुख्यमंत्री के नाते उन्होंने अपने कार्यकाल में विशेष राज्य के दर्जा की मांग क्यों नहीं की. वहीं आजसू पार्टी को स्टेपनी बताते हुए श्री भगत ने कहा कि जिस पार्टी की सरकार रही, उसमें शामिल होकर सत्ता सुख भोग लिया.

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये कमर कस लें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : उम्मीदवारी की तमन्ना रखने वाले लोग मेरे पास नहीं बल्कि जनता के पास अपना बायोडाटा जमा करें. मैं टिकट की घोषणा करने नहीं बल्कि यह संदेश देने आया हूं कि चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये पूरी तरह से कमर कस लें.

जनता को धोखा दे रहे हैं निशिकांत : फुरकान

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद निशिकांत सिर्फ शिलान्यास के लिये ललायित हैं. जनता को धोखा देने में सांसद तथा पूरी पार्टी लगी हुई है.

कांग्रेस की जीत पक्की है. लूटने वाले ही बड़ी-बड़ी रैली व सम्मेलन करते हैं. फुरकान ने पार्टी के अंदर भीतरघात करने वालों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ऐसा करना किसी के सेहत के लिये ठीक नहीं है.

मौके पर पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवध बिहारी सिंह ने कहा कि जरूरत है युवाओं को आगे लाने की. पार्टी मजबूत है और सभी सीटों पर जीत पक्की है. पूर्व मंत्री कृष्णनंद झा ने कहा कि अन्य पार्टियों की तरह बूथ स्तर पर संगठन की जरूरत है. संगठन को ईमानदारी से काम करना चाहिए. इस सम्मेलन में मंच पर प्रदेश सचिव राजेश मंडल, अशोक चौधरी, डॉ इरफान अंसारी, नौशाद असलम, दिनेश यादव, मुन्ना सिंह चावला, मो जियाउल हक, अख्तर हुसैन, राजीव मिश्र, रमेश मिश्र, गोपीनाथ गाडिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन जिला अध्यक्ष विंदु मंडल ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola